दुर्गा पूजा से पहले बाराबनी थाने में पूजा कमेटी के सदस्य और प्रशासन के बीच शांति बैठक विधायक भी मौजूद
1 min read

बाराबनी :कुछ दिनों में बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा इसे लेकर जैसे पूजा कमेटी के सदस्यों और आम जनता के बीच उत्साह और इंतजार का माहौल देखा जा रहा है प्रशासन की तरफ से दुर्गा पूजा के सुचारू संचालन के लिए तमाम तरह के प्रयास किया जा रहे हैं इसी को लेकर आज बाराबनी थाने की तरफ से एक शांति बैठक का आयोजन किया गया इस शांति बैठक में इस क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटी के प्रतिनिधि उपस्थित थे इनके अलावा विधायक अरिजीत राय बाराबनी के बीडियो सौमेन पाल बिजली विभाग दमकल विभाग आबकारी विभाग के अधिकारी और चिकित्सा क्षेत्र के अधिकारी भी मौजूद थे दुर्गा पूजा के दौरान पूजा का संचालन सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पूजा समिति के सदस्यों को विभिन्न प्रकार के निर्देश दिए गए और उन्हें हिदायत दी गई कि प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पूजा का आयोजन किया जाए ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी ना हो। वही विधायक अरिजीत राय ने कहा कि यहां पर जितने भी दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य हैं वह बहुत अनुभवी हैं लंबे समय से दुर्गा पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं उन्हें पता है कि सरकारी गाइडलाइंस मानकर ही दुर्गा पूजा का आयोजन करना है इसलिए उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी वह सरकारी गाइडलाइंस मान कर ही दुर्गा पूजा का आयोजन करेंगे और सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा का आयोजन होगा














