shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 साल पूरे होने पर भाजपा की तरफ से हुआ सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन

1 min read

आसनसोल  :भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज आसनसोल के पोलो मैदान में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बारे में जमुरिया के भाजपा नेता डाक्टर बिजन मुखर्जी ने बताया कि आज का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के शासनकाल को समर्पित है। जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री बने, तब से भारतवर्ष ने जो उन्नति की है, उसी सेवा यात्रा को लेकर आज का कार्यक्रम आयोजित है।

आज नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया कि भारत किस पथ पर आगे बढ़ रहा है और वो किस मार्गदर्शन से देश को आगे ले जा रहे हैं।

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल भाजपा के कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की माताएं-बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा, “आज हमने देखा कि भारत कितना उन्नति की ओर बढ़ रहा है।”

कार्यक्रम के तहत आज मशाल लेकर रैली निकाली जाएगी, जो यहां से शुरू होकर रवींद्र भवन तक जाएगी और वहां मशाल स्थापित की जाएगी। यह एक गौरवमय अध्याय है, जिसे पार्टी एक महीने से मना रही है। आज का दिन ऐतिहासिक है, इसलिए मशाल रैली निकाली जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज भारी जनसैलाब उमड़ा है, जो भारतीय जनता पार्टी से प्यार करता है। इस रैली के माध्यम से हम दिखाएंगे कि हम एकजुट हैं और एक बेहतर पश्चिम बंगाल बनाने के लिए संकल्पित हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य ने कहा कि आज ही के दिन 25 साल पहले आज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार शपथ ली थी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए उन्हें 25 साल पूरे हो चुके हैं इसी के तहत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पूरे देश में एक महीने तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया है लेकिन क्योंकि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा शुरू होने वाली है इसे 9 अक्टूबर तक किया जाएगा आज की यह सेवा ज्योति यात्रा उसी का एक हिस्सा है उन्होंने कहा है कि इसके जरिए लोगों को यह बताना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी 2047 यानी भारत की आजादी के 100 साल पर भारत को कहां देखना चाहते हैं उन्होंने कहा कि आज कुछ ताकतें ऐसी हैं जो देश को तोड़ना चाहते हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश को मजबूत बनाना चाहती है पोलो मैदान में हुए आज के कार्यक्रम में भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी जितेंद्र तिवारी लक्ष्मण घोरुई पार्थो घोष अरिजीत राय देवतनु भट्टाचार्य आशा शर्मा प्रशांत चक्रवर्ती के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। पोलो मैदान से एक मशाल यात्रा निकाली जो रविंद्र भवन में आकर समाप्त हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page