*फिटमिक्स ज़ुम्बा का डांडिया धमाका: बॉलीवुड के बेहतरीन गानों पर थिरकीं आसनसोल की महिलाएं*
1 min read
*आसनसोल शारदीय नवरात्रि के आगमन के पूर्व ही आसनसोल में गरबा का जोश चढ़ने लगा। शहर की प्रसिद्ध वुमन ओनली फिटनेस स्टूडियो *फिटमिक्स ज़ुम्बा* द्वारा *द आसनसोल क्लब लिमिटेड* में रविवार की संध्या बेला पर एक रंगारंग डांडिया कार्यक्रम का भव्य और व्यवस्थित आयोजन किया गया।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा – रंग-बिरंगी,घाघरा-लहंगा, वनपीस ,ज्वेलरी और हाथों में डांडिया स्टिक लिए पूरे जोश और उत्साह के साथ उपस्थित थीं। *बॉलीवुड के बेहतरीन गानों और पारंपरिक धुनों पर शानदार नृत्य* करते हुए महिलाओं ने पूरे क्लब परिसर को उत्सवमय बना दिया। हर उम्र की महिलाओं में भरपूर जोश और ऊर्जा देखते ही बन रही थी, और पूरा कार्यक्रम पूरी सभ्यता और सिस्टमैटिक तरीके से संपन्न हुआ।
*2014 से फिटनेस की अलख जगा रहे हैं रुचिका और संदीप सखूजा*
इस संस्था की शुरुआत *वर्ष 2014 में फाउंडर रुचिका सखूजा और संदीप सखूजा* ने की थी। 11 वर्षों में हजारों महिलाओं को फिट बनाने वाली इस स्टूडियो की खासियत है कि यहाँ *12 साल की बच्ची से लेकर 65 साल की महिला तक* एक साथ फिटनेस करती हैं।
*क्यों ज्वाइन करें फिटमिक्स ज़ुम्बा?*
फाउंडर ने बताया – ज़ुम्बा के 8 बड़े फायदे हैं: पूरे शरीर की कसरत, तनाव कम, सहनशक्ति में सुधार, मज़ेदार एक्सरसाइज़, हृदय स्वास्थ्य में सुधार, वजन प्रबंधन, मानसिक फिटनेस और फिटनेस के साथ संस्कृति का संगम।
ज़ुम्बा क्लास के स्टूडेंट्स रूपा रॉय, शाज़िया, रोशनी जालान, दीप्ति, रानी, सुजाता, नीलम, सुनीता, कमला, मृणालिका, निशा अग्रवाल, सुष्मिता पारीक, सत्या, सीमा अग्रवाल, श्रुति, प्रतिभा, माला, सुदेष्णा, निबेदिता और मधु आदि अनेक स्टूडेंट उपस्थित थे। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही, सभागार खचाखच भरा था। इसके पश्चात हाई-टी एवं डिनर की व्यवस्था उपस्थित सभी प्रतिभागियों के लिए थी।*
अंत में फाउंडर रुचिका सखूजा ने कहा – *“फिट रहें, खुश रहें, नाचते रहें, स्वस्थ रहें।”*














