प्रख्यात भजन गायक राज पारिक मंगलवार को आसनसोल के श्री श्याम मंदिर में प्रस्तुत करेंगे भजनों की संध्या
1 min read
आसनसोल :मंगलवार यानी इंदिरा एकादशी के दिन आसनसोल के राहा लेन के श्री श्याम मंदिर में भारत के प्रख्यात भजन गायक राज पारीक भजनों की संध्या लेकर आएंगे आपको बता दें कि राज पारिक भारत के एक बहुत प्रख्यात भजन गायक है श्री श्याम बाबा के भजन सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और राज पारीक के भजन सुनकर श्री श्याम बाबा के भक्ति में लीन होते हैं कल यानी मंगलवार को राज परिक श्री श्याम मंदिर आ रहे हैं इसे लेकर आसनसोल के श्याम भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और सिर्फ आसनसोल ही नहीं वर्धमान से लेकर धनबाद तक के श्याम प्रेमी राज पारीक के मुखारविंद से श्री श्याम बाबा के भजन सुनने के लिए उत्सुक है उम्मीद है कि हजारों की संख्या में श्याम भक्त कल आसनसोल के श्री श्याम मंदिर पधारेंगे ऐसे में श्याम मंदिर कमेटी की तरफ से आने वाले भक्तों के लिए फ्री पार्किंग की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी श्याम भक्त को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आसनसोल के श्याम मंदिर कमेटी की तरफ से सभी भक्तों का आह्वान किया गया है कि वह राज पारीक के मुखारविंद से श्री श्याम भक्ति में डूबे भजन सुनने के लिए आवश्यक श्याम मंदिर पधारें।














