उत्तर विधानसभा के 13,14 और 15 नंबर वार्डों में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने लगभग ढाई करोड़ के रास्तों के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 13 के गिरमिट क्वार्टर से काखया मैदान होते हुए शालडांगा तक पूरे क्षेत्र में पेवर ब्लॉक से सड़क का काम किया जाएगा। लगभग 1 करोड़ रुपये एमईडी विभाग और नगर निगम के फंड से 56 लाख रुपये से, काखया हाई स्कूल से शिव मंदिर काखया होते हुए निश्चिंता तक सभी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। आज नारियल फोड़कर और फीता काटकर आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने इन कार्यों को शुरू किया। इस संदर्भ में कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा 15 सालों में वार्ड 13 में कोई काम नहीं हुआ। लेकिन हम लोगों ने 4 महीने में ही काम शुरू करवा दिए। अभी 1 करोड़ से पेवर ब्लॉक का काम और 56 लाख से बिटुमिनस रोड का काम शुरू हो गया है, 2 महीने में काम पूरा हो जाएगा। इस वार्ड में पानी की भी समस्या थी, वो काम भी शुरू हो चुका है। और जो भी काम बाकी है, सभी काम जल्द पूरा करेंगे। शिलान्यास समारोह के दौरान निगम के असिस्टेंट इंजीनियर चंदन दास, सुमन मंडल, लक्षीकांत नुनिया, बिस्वजीत बाउरी, राहुल रक्षित, दीपक गुप्ता, गामा बनर्जी, पंचानन गोराई और कई अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे। वहीं वार्ड नंबर 14 में लगभग 30 लाख रुपये से कल्ला हरिपदो स्कूल से पंप हाउस और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से ईसीएल तक पूरे क्षेत्र में, और वार्ड नंबर 15 में लगभग 65 लाख रुपये से सेनरेले नडिहा निगम क्षेत्र और कटघोरिया गाँव से पलाशडीहा फ्री प्राइमरी स्कूल से केडी सिंह कॉलियरी तक नए रास्ते के निर्माण का काम आज आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस मौके पर निगम के एसई सुकुमार मंडल, जयश्री, राखी हंसदा, अरुण दान, जयंता, शंकर केवट, अजय मजूमदार और सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे














