कॉकरोच जनता पार्टी को भारत की जनता कभी नहीं करेगी स्वीकार – अग्निमित्रा पाल
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के रविंद्र भवन में एक संगीत महोत्सव के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई मंत्री अग्निमित्रा पाल से जब पत्रकारों ने सवाल किया कि ममता बनर्जी ने राहुल गांधी को भविष्य के प्रधानमंत्री के तौर पर स्वीकार कर लिया है और अब यह आवाज उठ रही है कि ममता बनर्जी एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो जाए तो मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी का राजनीतिक जन्म कांग्रेस से ही हुआ था उन्होंने कांग्रेस से गद्दारी करके टीएमसी का गठन किया था लेकिन बंगाल की जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव में यह दिखा दिया कि उन्होंने टीएमसी को पूरी तरह से खारिज कर दिया है उन्होंने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक देश है यहां पर कोई किसी भी प्रकार का सपना देख सकता है लेकिन वास्तविकता यही है कि देश की 140 करोड़ जनता सिर्फ एक ही व्यक्ति को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहती है वह है नरेंद्र मोदी उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले तीन बार के कार्यकाल में वह कर दिखाया है जिस वजह से उन्हें लोगों का भरोसा प्राप्त हुआ है अग्रिमित्रा पाल ने कहा की एक ऐसी पार्टी जिसे हर बार चुनाव में जनता खारिज करती आ रही है अगर वह आने वाले समय में प्रधानमंत्री के पद पर काबिज होने का सपना देख रहे हैं तो इस पर उन्हें कुछ नहीं कहना वही कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग पर देश भर में किया जा रहे प्रदर्शन के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि देश ने कॉकरोच को खारिज कर दिया है इस तरह के तत्वों की इस देश के लोगों को कोई जरूरत नहीं है














