*दुर्गा पूजा से पहले ठीक होंगी आसनसोल की सभी सड़कें, विधायक ने किया सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास*
1 min read
आसनसोल :- दुर्गा पूजा से पहले शहर की सड़कों को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। आज से आसनसोल नगर निगम की सभी सड़कों के मरम्मत कार्य की शुरुआत हो गई है।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आज से आसनसोल कॉरपोरेशन की जितनी भी सड़कें हैं, जिनमें गड्ढे हैं और जिनकी रिपेयरिंग बाकी है, उन सभी सड़कों का काम शुरू हो गया है।
आज वार्ड नंबर 43, बोरो-4 के अंतर्गत गोधुली रोड पर बिटुमिनस सरफेस पर ट्रेंच की रिपेयरिंग के कार्य का शिलान्यास विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। इस दौरान पुर्व पार्षद आशा शर्मा सहित अन्य स्थानीय भाजपा नेता और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विधायक ने कहा कि हमें उम्मीद है कि दुर्गा पूजा के अंदर आसनसोल शहर की सभी खराब सड़कें एकदम ठीक-ठाक हो जाएंगी, ताकि पूजा के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस मौके पर यहां अस्सिटेंट इंजीनियर तन्मय सिन्हा इंजीनियर चिरंजीत कर्मकार दीपक गुप्ता अजय यादव कृष्णा चौधरी जय किशन ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे














