shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल में दुर्गा पूजा से पहले स्वच्छता अभियान शुरू, साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और निगम की संयुक्त पहल

1 min read

आसनसोल :आसनसोल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के सहयोग से साउथ बेंगल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दुर्गा पूजा से पहले शहर में सात दिवसीय स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरुआत की है।

चैंबर के पदाधिकारियों ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद निगम द्वारा सफाई को लेकर काफी प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन यह सिर्फ निगम की जिम्मेदारी नहीं है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने घर और दुकान की सफाई का ध्यान रखे। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों में डस्टबिन रखें और गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग रखें।

इस अभियान के तहत व्यापारी वर्ग से विशेष अपील की गई है। चैंबर से जुड़े जगदीश बागड़ी ने कहा, “अब माँ लक्ष्मी के आगमन का समय है, दुर्गा पूजा की खरीदारी शुरू हो गई है। सभी दुकानों में ग्राहक आ रहे हैं। हमारा सभी व्यापारियों से निवेदन है कि वे अपनी दुकान साफ रखें और दुकान के सामने के रास्ते को भी साफ रखें। अगर हर कोई अपने आस-पास का इलाका साफ रखेगा तो पूरा शहर अपने आप साफ हो जाएगा।”

बताया गया कि यह सात दिन का कैंपेन है, जो आसनसोल, रानीगंज, बराकर और कुल्टी समेत सभी जगहों पर चलेगा। इस दौरान निगम बताएगा कि कहाँ-कहाँ डस्टबिन की जरूरत है। आवासीय इलाकों में डस्टबिन निगम द्वारा दिए जाएंगे, जबकि दुकानदारों को खुद डस्टबिन की व्यवस्था करनी होगी। हालांकि जो गरीब दुकानदार डस्टबिन खरीदने में असमर्थ हैं, उन्हें चैंबर की ओर से डस्टबिन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं इस अभियान के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट वीरेंद्र ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य खासकर व्यवसायी वर्ग और आम नागरिकों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी जितनी सरकार और कॉर्पोरेशन की है, उतनी ही हम लोगों की भी एक व्यक्तिगत नागरिक के तौर पर है। अगर हम अपना घर, अपनी दुकान और अपने आस-पास की जगह साफ रखेंगे तो पूरा शहर साफ रहेगा और आसनसोल भी एक सुंदर शहर के रूप में गिना जाएगा। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता टैब्लो दुर्गापुर को छोड़कर आसनसोल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों – आसनसोल, रानीगंज, बराकर, कुल्टी में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक करेगा।

दुकानदारों को डस्टबिन उपलब्ध कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले सभी दुकानदारों को खुद डस्टबिन रखने के लिए कहा जाएगा, लेकिन अगर कोई दुकानदार असमर्थ होगा तो फेडरेशन और चैंबर की तरफ से उसकी मदद भी की जाएगी।
इस मौके पर चैंबर के प्रेसिडेंट वी के ढल जगदीश बगड़ी, सीनियर मेंबर बाल गोविंद मुकीम, मनेंद्र कुंद्रा, वाइस प्रेसिडेंट अनिल जालान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page