नहीं होगी आज से तीन दिनों की बैंक हड़ताल
1 min read
आसनसोल :आज यानि सोमवार से पूरे देश के बैंक कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा 3 दिन के बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की तरफ से सोमवार से लेकर बुधवार तक बैंक हड़ताल की बातें कही गई थी लेकिन सोमवार से होने वाले इस हड़ताल को स्थगित किया गया है संगठन की तरफ से बताया गया कि क्योंकि अभी संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है और उम्मीद है कि बैंक कर्मचारीयों की मांगों को लेकर कोई सकारात्मक पहल हो सकती है इसलिए फिलहाल इस हड़ताल को स्थगित किया जा रहा है














