उत्तर विधानसभा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि दीपक गुप्ता की देखरेख में 31 नंबर वार्ड में सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू!
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 31 के पुराना स्टेशन रोड , कल्ला जाने वाले रास्ते में जगह-जगह गड्ढों के कारण आए दिन टोटो और बाइक पलट जाती हैं। कल भी एक टोटो सवार महिला, जो एडीपीसी में कांस्टेबल का काम करती है, गिर गईं और उनके सिर पर चोट आई। आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी को भाजपा नेता चिंटू शर्मा ने सारी बातें बताईं। विधायक ने अपने प्रतिनिधि दीपक गुप्ता को तुरंत मौके पर जाने का निर्देश दिया और आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा को फोन करके तुरंत कार्रवाई करने को कहा। आज सुबह से बड़े-बड़े गिट्टी डालकर गड्ढे भरने का काम शुरू किया गया, उसके बाद ऊपर से स्टोन डाला गया। विधायक प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ने कहा नॉर्थ के सभी 32 वार्डों की सड़कों का मरम्मत का काम जल्द से जल्द हो। विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने निगम प्रशासक को एक पत्र लिखा है। टेंडर भी निकल गया है — लगभग 5 करोड़ का काम किया जाएगा। टेंडर मैच्योर होने के बाद जल्दी काम शुरू होगा। और जो भी काम पिछले 15 साल में नहीं हुए, अब सब होंगे। उन्होंने लोगों से थोड़ा धैर्य रखने का अनुरोध किया क्योंकि सरकार को अभी सिर्फ 5 महीने हुए हैं। उन्होंने अनुरोध किया थोड़ा समय दीजिए, सारी समस्याएं हल होंगी।” इस कार्य के दौरान भाजपा नेता नेता चिंटू शर्मा, अजय कुशवाहा, विवेक शॉ, दीपक मिश्रा, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे!














