*आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा फूड लाइसेंस कैंप का आयोजन*
1 min read
आसनसोल : आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स लगातार इस क्षेत्र के व्यापारियों के विकास और उनकी सुविधा के लिए प्रयास करता रहता है ऐसे कड़ी में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा एक और पहल की गई है।
आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से खाद्य व्यवसायियों की सुविधा के लिए एक विशेष फूड लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप *1 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से* चैंबर भवन, मुर्गासोल, आसनसोल में लगाया जाएगा।
चैंबर ने शहर के सभी छोटे-बड़े खाद्य व्यवसायी, होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान, खाने के दुकानों के संचालकों से अपील की है कि वे इस कैंप का लाभ उठाएं और अपना फूड लाइसेंस बनवाएं या रिन्यू करवाएं। कैंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए *9333109369* पर संपर्क किया जा सकता है।














