आसनसोल रेलवे स्टेशन से संदिग्ध गांजा बरामद
1 min read
आसनसोल :गुरुवार को पोस्ट कमांडर/आसनसोल वेस्ट के पर्यवेक्षण में आरपीएफ पोस्ट आसनसोल वेस्ट एवं सीपीडीएस टीम/आसनसोल मंडल के अधिकारी व स्टाफ द्वारा आसनसोल रेलवे स्टेशन पर रात दस बजे से मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ट्रेन संख्या 13005 के कोच संख्या S-2 की शौचालय की छत पर छुपाए गए 3 लावारिस बैग बरामद किए गए। बैगों में भूरे रंग के टेप से लिपटे 36 पैकेट थे। प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 1.5 किलोग्राम, कुल वजन लगभग 54 किलोग्राम था, जो संदिग्ध गांजा प्रतीत हुआ। रेडिंग टीम द्वारा मालिक/वाहक का पता लगाने का प्रयास किया गया एवं सह-यात्रियों से पूछताछ की गई, परन्तु किसी ने भी बैगों पर दावा नहीं किया। टीम बरामद पैकेटों के साथ चित्तरंजन में उतरी और आरपीएफ पोस्ट आसनसोल वेस्ट वापस आई।
बरामद संदिग्ध गांजा जिसकी कीमत लगभग 27,00,000 रुपये है, को विधिवत जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपी/आसनसोल को सुपुर्द किया गया, जहाँ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरपीएफ द्वारा बताया गया कि
आरपीएफ, आसनसोल मंडल रेलवे के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।














