ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने
1 min read
बराकर :महान शिक्षाविद् और समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य तकनीकी विभाग के मंत्री तथा कुल्टी के विधायक डॉ. अजय कुमार पोड्दार ने बराकर के बेगुनिया में स्थित विद्यासागर की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

डॉ. पोद्दार ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर के प्रेरणादायक जीवन और शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, विधवा विवाह प्रचलन तथा समाज सुधार के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यासागर के आदर्श और विचारधारा समाज को हमेशा शिक्षा, समानता और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।
कार्यक्रम में सौरभ चौरासिया, अजीत बाउरी, राजू यादव, प्रेम दास, पारमिता पटनायक, विनय यादव, जयंता मालाकार, कृष्ण गोपाल, सोनू गुप्ता सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।














