कल्ला अस्पताल के पास टोटो पलटने से दो महिला पुलिस कर्मी घायल जिला अस्पताल में भर्ती
1 min read
आसनसोल: टोटो पलटने से दो महिला पुलिस कर्मी घायल। कल्ला अस्पताल के पास अचानक टोटो पलट गया। उस टोटो में सवार बर्नपुर की रहने वाली अल्पना धीवर और रुपा मंडल घायल हो गईं। दोनों घायल पुलिस कर्मियों को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, दोनों पुलिस कर्मी बाराबनी थाने में ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही थीं। इन दोनों का आसनसोल जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है आपका बता दें कि यह पहले घटना नहीं है जिसमें टोटो के पलटने से सवारी को चोट लगी हो बारिश के मौसम में आसनसोल और आसपास के इलाकों में सड़कों पर जल भराव की वजह से लगातार इस तरह के हादसे होते रहते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्तों पर इतनी ज्यादा गड्ढे हो गए हैं की हल्की बारिश में भी उनमें पानी भर जाता है जिससे वाहन चालकों को समझ में नहीं आता और इस तरह की घटनाएं घटती रहती हैं आज भी इसी तरह की घटना घटी जिसमें दो महिला पुलिस कर्मी घायल हो गई














