*आसनसोल के राष्ट्रीय राजमार्ग पर धंसान, बना बड़ा गोफ*
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के सालानपुर थाना अंतर्गत 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के कोलकाता जाने वाले रास्ते पर एथोड़ा पुल के पास अचानक सड़क धंसने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। धंसान के कारण सड़क पर लगभग 1 से डेढ़ फुट गहरा गड्ढा बन गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सूत्रों से पता चला है कि शुक्रवार रात यह घटना हुई। महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक ऐसा धंसान होने से वाहन चालकों और आम लोगों में दहशत फैल गई है। वाहन चालकों ने अधिकारियों से निगरानी बढ़ाने की मांग की है।फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से उस हिस्से को घेर दिया गया है और यातायात सामान्य रखा जा सका है। इस बारे में जब हमने इस रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि बार-बार इस तरह की घटना होने से उनके मन में डर तो जरूर है क्योंकि यह राष्ट्रीय राजमार्ग है यहां पर अगर कोई हादसा होता है तो इंसान के बचने की काफी कम उम्मीद होती है इसलिए उन्होंने अधिकारियों से अपील की की राष्ट्रीय राजमार्ग की और बेहतर ढंग से निगरानी की जाए और कोई उपाय निकाला जाए जिससे कि इस तरह की घटना होने से पहले ही अधिकारियों को पता चल सके की राजमार्ग पर कोई समस्या आ रही है या नहीं














