*नवान्न में विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने मंत्री डॉ. अजय पोद्दार से की मुलाकात*
1 min read
कोलकाता :पश्चिम बर्धमान जिले के सर्वांगीण विकास को लेकर शुक्रवार को नवान्न में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। पीएचई तथा पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार के कार्यालय में जिले के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
इस बैठक में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी बाराबनी के विधायक अरिजीत राय पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी दुर्गापुर क्षेत्र के दो विधायक लक्ष्मण घरोई और चंद्रशेखर बनर्जी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य उपस्थित थे। विधायक कृष्णेंदू मुखर्जी सहित सभी विधायकों ने मंत्री डॉ. अजय पोद्दार से मुलाकात कर आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे पश्चिम बर्धमान जिले के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं, बुनियादी सुविधाओं और लंबित विकास परियोजनाओं को मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने विशेष रूप से पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, ड्रेनेज सिस्टम और जनस्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को तेजी से पूरा करने का आग्रह किया। मंत्री डॉ. पोद्दार ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
इस बैठक में पश्चिम बर्धमान जिले के अन्य विधायकगण और जिला अध्यक्ष भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर जिले के विकास का रोडमैप तैयार करने पर जोर दिया।
बैठक के बाद विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा, “जनस्वार्थ, जिले का विकास और संगठन को और मजबूत करके आगे ले जाना ही हमारा मुख्य कर्तव्य है। पश्चिम बर्धमान जिले के समग्र विकास के लिए हम निरंतर काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।”
उन्होंने कहा कि नवान्न में हुई यह बैठक बहुत ही सकारात्मक रही और इससे आसनसोल उत्तर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। मंत्री ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।














