आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने प्रशासन से किया अनुरोध कहा शहर के विकास की चर्चा में स्थानीय लोगों को करें शामिल
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने हाल ही में मंत्री अग्निमित्रा पाल द्वारा प्रशासनिक
अधिकारियों को साथ लेकर किए गए बैठक का स्वागत किया उन्होंने कहा कि आसनसोल शहर के विकास के लिए इस तरह की बैठकें बहुत जरूरी है लेकिन उन्होंने कहा कि यह और भी अच्छा होता अगर इस तरह की बैठकों में आसनसोल उत्तर के विधायक और आसनसोल शहर के विकास के लिए वर्षों से सक्रिय रूप से काम करने वाले स्थानीय संस्थाओं और उनके प्रतिनिधियों को भी सम्मिलित किया जाता। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों को अधिकारी जरूर अमलीजामा पहनाते हैं लेकिन एक शहर के विकास के लिए किस तरह की नीतियों को बनाना जरूरी है यह उस शहर के लोगों से बेहतर कोई नहीं जान सकता उन लोगों से बेहतर कोई नहीं जान सकता जो इस शहर में लंबे समय से रह रहे हैं शहर के विकास में विभिन्न प्रकार से योगदान दिया हो शहर की समस्याओं से वाकिफ हों। ऐसे लोगों का इस तरह की बैठकों में सम्मिलित होना और सुझाव देना अत्यंत आवश्यक हो जाता है तभी सरकार की नीतियों को सही तरीके से अमली जामा पहनाया जा सकेगा और सरकार की जो सही मंशा है उस मंशा पर काम करते हुए शहर का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि स्थानीय संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अनुभव को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जाएं । इसलिए शंभू नाथ झा ने मंत्री जिला शासक और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध किया कि आसनसोल के विकास के मुद्दे पर स्थानीय संस्थाओं जनप्रतिनिधियों व्यापारिक संगठनों और नागरिक समाज को भी सम्मिलित करें क्योंकि आसनसोल का विकास सिर्फ अधिकारियों की जिम्मेदारी नहीं आसनसोल के लोगों की भी जिम्मेदारी है और उन्हें भी योगदान करने का अवसर मिलना चाहिए














