मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा जारी रहेगा उनका फील्ड पर जाकर निरीक्षण
1 min read
बर्नपुर :मंत्री अग्निमित्रा पाल आज बर्नपुर के ए बी टाइप दुर्गा पूजा कमेटी की खूंटी पूजा में शामिल होने के लिए पहुंची। यहां उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन सिंह और पूजा कमेटी के तमाम सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे। यहां पर सभी धार्मिक रीति रिवाजों का पालन करते हुए खूंटी पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्रकारों के कुछ सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि कल मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा कैबिनेट मीटिंग की गई थी जिसमें यह कहा गया था कि हर एक मंत्रालय को 3 महीने के अंदर उनके पास जो कार्य हैं उन्हें पूरा करना होगा और इसीलिए हर एक मंत्री को लक्ष्य सामने रखकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। मंत्री ने कहा कि इसे जो लोग नकारात्मक तरीके से देख रहे हैं वह उनकी सोच है उन्होंने साफ कहा कि वह जैसे जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण करने के लिए जा रही हैं वह जाती रहेंगी क्योंकि पिछले 50 सालों में पश्चिम बंगाल के लोगों की कुछ गलत आदतें पैदा हो गई हैं उन गलत आदतों को दूर करने में समय लगेगा लेकिन वह लोगों की उन गलत आदतों को दूर जरूर करेंगी। वहीं विपक्ष द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया जा रहा है इस पर मंत्री ने कहा कि अगर कर्नाटक में विपक्षी पार्टी की जीत होती है तो वहां पर कोई सवाल खड़ा नहीं किया जाता लेकिन बंगाल में अगर बीजेपी जीत जाती है तो इस पर सवाल खड़े किए जाते हैं। यह दिखाती है कि विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार की सिर्फ इतनी गलती है कि उन्होंने संविधान का पालन करते हुए चुनाव करवाया जो विपक्ष को पसंद नहीं आ रहा है














