shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

बालू के बढ़ते दामों को लेकर आज जिला शासक के नेतृत्व में उच्च स्तरीय बैठक जिले के विधायक रहे मौजूद

1 min read

 

 

 

 

 

  आसनसोल:पश्चिम बर्दवान में रेत के दाम आसमान छूने और आम लोगों के निर्माण कार्य ठप होने की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने बड़ी बैठक की।

पश्चिम बर्दवान के डीएम दफ्तर में बुलाई गई बैठक में सभी प्रशासनिक अधिकारियों, सभी लीज होल्डर (घाट मालिक) और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में वरिष्ठ विधायक लखन घोरुई, चंद्रशेखर बनर्जी भी उपस्थित थे।

बैठक के बाद प्रेस को जानकारी देते हुए विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने बताया, बालू के दाम बढ़ने से सारा निर्माण कार्य बंद पड़ा था, आम लोग हाहाकार कर रहे थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला शासक ने आज बैठक बुलाई। सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि एक ट्रैक्टर (एक ट्रॉली) बालू का दाम 1200 रुपये होगा।

उन्होंने चेतावनी दी, अगर इस रेट से ज्यादा लिया गया या बीच में कोई बिचौलिया बनाकर रेट बढ़ाने की कोशिश की गई, तो उसके खिलाफ विभागीय जांच होगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी घाट मालिक अगर इस नियम का उल्लंघन करेगा, तो उसकी लीज सरकार द्वारा रद्द कर दी जाएगी। आज सख्त कदम उठाया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 15 घाटों को अनुमति मिली हुई है और आज से ही यह नया रेट उन सभी 15 घाटों पर लागू हो गया है। उन्होंने कहा कि अवैध घाट को लेकर कोई बात नहीं हुई, जो 15 वैध घाट हैं उन्हीं को कागज के आधार पर चलाने और 1200 रुपये में बालू देने का निर्देश दिया गया है। इससे आम लोगों और निर्माण श्रमिकों को राहत मिलेगी। प्रेस को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रशेखर बैनर्जी ने बताया, “लिज़ होल्डरों के पास अगर बालू उत्खनन का वैध पेपर है, डिपार्टमेंट का वैध कागज है, तो वे अपना पेपर जिला शासक के पास जमा करेंगे। बीडीओ, एडीएम-एलआर और बीएलआरओ द्वारा प्रॉपर पेपर की जांच की जाएगी कि उनका लीज लीगल है या नहीं, सरकार को रेवेन्यू दिया गया है या नहीं। अगर सब ठीक रहा तो जिला शासक अनुमति देंगे और वे घाट चला सकेंगे।”

उन्होंने कहा, “पश्चिम बर्दवान के नौ विधायक इस बात पर एकमत हैं। हमारा साफ संदेश है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए घाट से लिज़ होल्डरों को 1200 रुपये में बालू देना होगा। हमने ट्रैक्टर को अनुमति दी है, ट्रैक्टर का वैध रजिस्ट्रेशन और इंजन नंबर होना चाहिए। 1200 रुपये ही निर्धारित दाम है, इसी दाम में बालू देना होगा। चंद्रशेखर बनर्जी ने कहा कि हम लोगों के वोट से चुनकर विधायक बने हैं। लोग अगर परेशान होंगे, कंस्ट्रक्शन के लिए बालू के दाम बढ़ जाएंगे तो हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस पर सख्त कदम उठा रहे हैं। पहले यह सब कोलकाता, नबान्न से चलता था, अब जिला शासक खुद इसे देखेंगे।”

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने शीघ्र निर्देश दिया था, इसीलिए पश्चिम बर्दवान के सभी विधायक – कृष्णेंदु मुखर्जी लक्ष्मण घोरुई समेत सभी इस बैठक में आए। जल्द ही विधायकों का प्रतिनिधिमंडल कोलकाता में मुख्यमंत्री से मिलकर इस मुद्दे पर बात करेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक बार 1200 रुपये दाम घोषित कर दिए जाने के बाद पब्लिक इससे ज्यादा दाम क्यों देगी। फर्जी चालान को लेकर उठ रहे आरोपों पर भी प्रशासन जांच कर कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page