इसको कारखाने में यूनियन इलेक्शन, विधायक अग्निमित्रा पाल ने सभी से बीएमएस का समर्थन करने की की अपील
1 min read
बर्नपुर :ईसको कारखाने में यूनियन के चुनाव को लेकर शुक्रवार को बर्नपुर में राज्य कमेटी के सदस्य पवन सिंह उपस्थित हुए। इस बारे में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा, “आज यहाँ यूनियन इलेक्शन है। आप जानते हैं, इस्को में लगभग 35 हजार करोड़ रुपये का एक आधुनिकीकरण प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री ने मंजूर किया है। शायद यह पूरे पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा निवेश है। इसलिए यह इलेक्शन हमारे लिए बहुत ज़रूरी है। क्योंकि पिछले पंद्रह सालों में कोई कुछ नहीं कर पाया। कर्मचारियों को ठीक से वेतन नहीं मिला, बहुत अन्याय भी हुआ।उन्होंने आगे कहा, “हम चाहते हैं कि इस बार बीएमएस जीते। हर वह दल, जिसने बीएमएस को वोट नहीं भी दिया, उसे भी साथ लेकर हम इस परिसर में, इस इलाके में, इस बर्नपुर में कुछ सकारात्मक करना चाहते हैं। सर बीरेन मुखर्जी द्वारा निर्मित इस्को-सेल और इतना बड़ा निवेश होने वाला है, वह बहुत सुचारू रूप से हो। यही हम चाहते हैं। इसी वजह से आज यहाँ आए हैं।














