*पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक अभियान*
1 min read
कोलकाता :पूर्व रेलवे द्वारा यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को सुरक्षित पेयजल तथा गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता के उच्च मानकों तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के अन्य मंडलों की तरह आसनसोल मंडल में भी सभी जल स्रोतों की सफाई एवं शुद्धीकरण तथा खाद्य स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आसनसोल मंडल में सभी ओवरहेड (OH), अंडरग्राउंड (UG) एवं पीवीसी जल भंडारण टैंकों की विशेष सफाई का कार्य प्रगति पर है। अभियान के अंतर्गत अब तक आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र में 540 जल भंडारण टैंकों की सफाई सफलतापूर्वक की जा चुकी है।
सफाई कार्यों में निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ कार्यों का सत्यापन भी किया जा रहा है। इसके लिए जियो-टैग्ड फोटोग्राफ को दस्तावेजी साक्ष्य के रूप में संधारित किया जा रहा है।
पूर्व रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी टैंक सफाई कार्यों के कार्यक्रम की नियमित निगरानी की जा रही है तथा कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। आसनसोल मंडल यात्रियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पूर्व रेलवे यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं स्वस्थ यात्रा वातावरण सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है।














