shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

*INTUC ने जारी किया संकल्प पत्र, हॉस्पिटल से हाउसिंग तक मजदूरों के अधिकार की लड़ाई का वादा*

1 min read

बर्नपुर :आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक ने आगामी यूनियन चुनाव को लेकर अपना संकल्प पत्र जारी किया। यूनियन के सेक्रेटरी विवेकानंद कुमार ने कहा कि यह केवल घोषणा पत्र नहीं, बल्कि मजदूरों के अधिकार, सम्मान और बेहतर भविष्य का अटूट संकल्प है।
इमरजेंसी और कैजुअल्टी के पास 24×7 मेडिकल काउंटर की व्यवस्था की जाएगी, ताकि ओपीडी बंद होने के बाद भी दवा मिल सके। बच्चों के वैक्सीन जो बाहर से खरीदने पड़ते हैं और रिइंबर्समेंट नहीं होता, उसे पूरी तरह फ्री कराया जाएगा। हॉस्पिटल में सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी आधुनिक सुविधाओं और टेक्नीशियन की कमी को मैनेजमेंट के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा।
हर साल होने वाले पीएमई में टेस्ट की लिमिट बढ़ाई जाएगी और कर्मियों के परिवार के लिए भी पीएमई की तर्ज पर हर साल फुल बॉडी चेकअप कराया जाएगा। हॉस्पिटल में आधुनिक कैंटीन की व्यवस्था भी की जाएगी।
ओएचएस को आधुनिक इक्विपमेंट से लैस किया जाएगा ताकि छोटी-मोटी चोट का इलाज वहीं हो सके। क्वार्टर निर्माण में चल रहे काम की गुणवत्ता, स्क्वायर फीट और समय पर काम पूरा होने का निरीक्षण यूनियन द्वारा किया जाएगा।
एग्रीमेंट के मुताबिक तीन टाइम पानी मिलना चाहिए लेकिन दो टाइम मिल रहा है और दो महीने तक गंदा पानी आया। फिल्टर किया हुआ साफ पानी नियमित रूप से दिलाना हमारा प्रण है। सभी टाउनशिप की फेंसिंग और सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे ताकि परिवार सुरक्षित रहे।हॉस्पिटल में टोकन सिस्टम को डिजिटल किया जाएगा। कर्मी अपने डिपार्टमेंट में बैठकर ही देख पाएंगे कि उनका नंबर कब आएगा। वे घर पर फोन कर अपने परिजन को बुला सकेंगे ताकि हॉस्पिटल में घंटों इंतजार न करना पड़े।

अंत में विवेकानंद कुमार ने इंटक समर्थकों से अपील की कि जो खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं, वे अपने विभाग में इंटक की चर्चा करें, क्योंकि इंटक ही मजदूरों के पुराने अधिकारों को वापस ला सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page