shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

अन्नपूर्णा भंडार का पैसा ना मिलने से नाराज महिलाओं का एसडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन

1 min read

आसनसोल :अन्नपूर्णा भंडार का पैसा न मिलने के कारण आज महिलाओं ने आसनसोल एसडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सही तरीके से आवेदन करने के बावजूद उन्हें पैसा नहीं मिल रहा, जबकि उनके ही मोहल्ले में संपन्न परिवारों की महिलाएं अन्नपूर्णा भंडार का पैसा पा रही हैं। उनका कहना है कि या तो सभी को पैसा देना होगा या यह योजना बंद करनी होगी। इस प्रदर्शन को लेकर एसडीओ कार्यालय के सामने कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बन गया। मुआवजे की राशि नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने एसडीओ ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि जिन लोगों की नौकरी है उनको पैसा मिल रहा है, लेकिन जो मजदूरी करके भाड़े के घर में रहते हैं उनको पैसा नहीं मिल रहा है। मौके पर मौजूद एक महिला जहान खातून ने बताया कि हम लोग भाड़े के घर में रहते हैं, लेबर का काम करते हैं, हमारे हाथ में कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि जिसकी नौकरी है उसको मिल रहा है, हम लोग को नहीं मिल रहा है।

एसडीओ साहब से बात करने के बाद क्या आश्वासन मिला, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक कुछ नहीं हुआ है। हम लोगों को भी जैसे सबको अन्नपूर्णा भंडार मिल रहा है वैसे ही पैसा चाहिए।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर उन लोगों को पैसा नहीं मिला तो वह रोड जाम करेंगे।
वहीं मौके पर मौजूद एक और महिला मौसमी चक्रवर्ती ने बताया कि एसडीओ साहब खुद बोले हैं कि हमारे पास कोई ऑर्डर नहीं है। हमने कहा सर हमने तो ऑनलाइन किया है। उन्होंने कहा कि उनको जुलाई में पैसा मिला था, उसके बाद दो महीने से रिजेक्ट दिखा रहा है।उन्होंने बताया कि मेरा तो फर्दर वेरिफाइड भी हो गया है। मेरे घर आकर जांच की गई है, फोन पर भी जांच हुई है। हम बोरो ऑफिस गए, कॉरपोरेशन गए, कहीं कोई कुछ नहीं बता रहा है। आखिर में एसडीओ साहब बोल रहे हैं कि घर में रहिए, सरकार ने कहा है आपने ऑनलाइन किया है, ऑनलाइन ही जवाब मिलेगा। चार महीने से ऑनलाइन करके बैठे हैं।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि हम बहुत गरीब हैं। हमको 3000 रुपये चाहिए। हम इसके योग्य हैं। जिनके पति सरकारी नौकरी करते हैं, रेल में नौकरी करते हैं, जिनका दो-तला तीन-तला मकान है उनको मिल रहा है। और हम मिड-डे मील कर्मी हैं, हमको नहीं मिल रहा है।

एसडीओ की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से महिलाओं में भारी आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page