12वीं कक्षा के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षार्थियों को भाजपा जिला नेता अभिजीत राय ने शुभकामनाएं
1 min read
बाराबनी :आज से बारहवीं कक्षा के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो गयी है। परीक्षार्थियों को उत्साह देने के लिए बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पांचगछिया कमला गर्ल्स हाईस्कूल और विवेकानंद हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं भाजपा नेता अभिजीत राय ने।
आज परीक्षार्थियों के माथे पर चंदन का टीका लगाकर, फूल और कलम देकर उन्हें शुभकामनाएं और शुभाशीष दिया गया। परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उपस्थित विशिष्ट व्यक्तियों ने उनसे बात की।
इस कार्यक्रम में उपस्थित थे भाजपा नेता अभिजीत राय, कन्यापुर फांड़ी के प्रभारी सुनील सिंह, नॉर्थ ट्रैफिक ओसी संजय भगत, पूजा भगत, बर्णाली भगत, मून मिश्रा, सायंतनी कुंडू, शुभेंदु उपाध्याय, रंजन हरिजन, चंद्रानी चक्रवर्ती, राहुल, अंजन और सौरभ सहित अन्य लोग।
परीक्षार्थियों को सभी ने उनकी परीक्षा में सफलता की कामना की और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया।














