shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

राधा अष्टमी के पवित्र दिन अग्रवाल टेलीकॉम की हुई री लॉन्चिंग शहर के प्रसिद्ध लोग रहे मौजूद

1 min read

आसनसोल  :आसनसोल के राहा लेन इलाके में श्री श्याम मंदिर के नीकट बने अग्रवाल टेलीकॉम का आज री लॉन्चिंग हुआ। इस मौके पर आसनसोल रामकृष्ण मिशन के महाराज स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे इनके अलावा आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा विशिष्ट व्यवसायी और समाजसेवी नरेश अग्रवाल पवन गुटगुटिया और अग्रवाल टेलीकॉम के मालिक मनीष अग्रवाल के माता-पिता पत्नी सहित समाज के विशिष्ट लोग भी मौजूद थे यहां सबसे पहले मनीष अग्रवाल और उनके परिजनों द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया गया इसके उपरांत सभी ने मिलकर फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर मनीष अग्रवाल ने कहा कि हमने शॉप को रेनोवेट किया है, आज हमारा लगभग अठारह साल पूरा हो रहा है, इसी खुशी में हमने ये इनॉगरेशन किया है।”

 

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पुराने ग्राहकों के साथ-साथ नए फोन लेने वाले ग्राहकों के लिए भी फ्री उपहार, भारी डिस्काउंट और ऑफर्स रखे गए हैं।

इनॉगरेशन समारोह में आसनसोल के कई गणमान्य लोग और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। मनीष अग्रवाल ने कहा कि उनके माता-पिता, पत्नी, बहन, ससुर और पूरी टीम के आशीर्वाद और सहयोग से ही यह लंबा सफर तय हो पाया है।

त्योहारों के सीजन को लेकर उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा और दिवाली पर बंपर ऑफर चलाया जाएगा। ग्राहक अग्रवाल टेलीकॉम को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि यहां बाजार और ऑनलाइन से भी कम रेट पर फोन मिलता है और साथ में उपहार भी मिलता है।

उन्होंने सभी ग्राहकों का आभार जताते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह सपोर्ट बनाए रखें ताकि वह अच्छी कीमत पर अच्छा फोन देते रहें। इस अवसर पर स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज ने कहा कि आज अग्रवाल टेलीकॉम ने नए रूप में मोबाइल फोन की दुकान के तौर पर फिर से शुरुआत की है। आसनसोल एक बिजनेस शहर है, यहां अच्छे लोग रहते हैं। इस दुकान से लोग अच्छी और भरोसेमंद चीजें ले पाएंगे।उन्होंने दुकान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संचालक मनीष अग्रवाल और उनके परिवार को बधाई दी।

अग्रवाल टेलीकॉम के री-लॉन्चिंग समारोह में पहुंचे आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने दुकान के संचालक मनीष अग्रवाल को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि पर्वों और त्योहारों के इस महीने में अग्रवाल टेलीकॉम का री-ओपनिंग हुआ है। मनीष जी हम लोगों के बहुत ही प्रिय हैं। इनके यहां की खासियत है कि ये हमेशा ब्रांडेड मोबाइल बेचते हैं और ग्राहक संतुष्ट हो, इसके लिए हमेशा अग्रसर रहते हैं। मोबाइल एक ऐसी चीज है जिसमें कई तरह की असुविधा आती है, जिसका निवारण ये आराम से हमेशा करते हैं। इसलिए हम लोग भी हमेशा लोगों को कहते हैं कि इनकी दुकान से खरीद्दारी करें।

चैंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से उन्होंने हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इनकी दुकान पहले से भी और ज्यादा उन्नति करे और आसनसोल में इनके 8-10 शोरूम और हों।

ऑनलाइन शॉपिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऑनलाइन की वजह से छोटे से लेकर बड़े दुकानदार तक त्रस्त हैं। लेकिन ये पूरी दुनिया में ही चल रहा है। इस कम्पटीशन के दौर में भी अगर ये लोग टिके हुए हैं तो ये इनकी बहुत बहादुरी है। मैं आसनसोल की जनता से अनुरोध करूंगा कि आप शोरूम में आकर परचेज करें, क्योंकि अगर आपको थोड़ी भी असुविधा होती है तो दुकानदार हर तरह से आपकी मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि समाज की कोई भी उन्नति होती है तो हमारा व्यवसायी वर्ग बढ़कर ही काम करता है। कोई अमेजन, फ्लिपकार्ट आकर किसी की मदद करने के लिए खड़ा नहीं होता, जो व्यवसायी वर्ग है वही मदद के लिए खड़ा होता है। इसलिए उनसे ही परचेज करें और हमारे व्यवसायियों का उत्थान करें। वही कार्यक्रम में मौजूद प्रसिद्ध व्यवसायी और समाजसेवी नरेश अग्रवाल ने कहा, हम चैंबर ऑफ कॉमर्स से संबंध रखते हैं, जो एक व्यावसायिक संगठन है। हम बस यही चाहते हैं कि बिजनेस बढ़े। अग्रवाल टेलीकॉम और मनीष का दुकान चलाने का तरीका अलग है। आज के समय में नए घर के साथ कैसे खुद को एड करना है, कैसे रील बनाना है, इस बारे में मैं हमेशा इससे बात भी करता हूं।

आज की जो नई पीढ़ी है, मैं उनसे कहूंगा कि आप लोग आइए और व्यवसाय कीजिए, क्योंकि सिर्फ सर्विस करना ही काफी नहीं है, सर्विस के साथ व्यवसाय करना भी बहुत जरूरी है। साथ ही उन्होंने मनीष के माता-पिता, उनके ससुर और परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी और आशा जताई कि आने वाले दिनों में यह दुकान और आगे बढ़ेगी। जहां भी जरूरत होगी, चैंबर ऑफ कॉमर्स हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। दूसरी तरफ अग्रवाल टेलीकॉम की री-लॉन्चिंग के मौके पर पहुंचे व्यवसायी पवन गुटगुटिया ने कहा कि यह हमारे शहर के लिए बहुत अच्छी बात है। आज मोबाइल का जमाना है, इस जमाने को देखते हुए यहां हर तरह की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि लेटेस्ट जो मोबाइल आ रहे हैं, वही यहां पर अवेलेबल हों तो यह हमारे शहर के लिए बहुत जरूरत की चीज है। समय जिस हिसाब से तेजी से बदल रहा है, उसे देखते हुए टेलीकॉम में जो इनिशिएटिव लिया गया है, मैं उसका स्वागत करता हूं।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसे और भी विकसित किया जाएगा ताकि आसनसोल के वासियों को इसका पूरा-पूरा फायदा मिले।
वही मनीष अग्रवाल की माता ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि उनके बेटे ने व्यापार के क्षेत्र में इतनी तरक्की की है एक मां के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है कि वह अपने बेटे को तरक्की करते देख उन्होंने कहा कि आज राधा अष्टमी के दिन उनके बेटे ने दुकान की री लांचिंग की है वह माता रानी से प्रार्थना करती हैं कि उनका बेटा इसी तरह से आगे बढ़ता रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page