बीबी कॉलेज में हुए संघर्ष की घटना को लेकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर एबीवीपी का दक्षिण थाना घेराव
1 min read
आसनसोल :बीबी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर एबीवीपी ने मोर्चा खोल दिया है।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि “21 तारीख को हमारे कॉलेज में हमारे जिला संयोजक और हमारी छात्रा प्रमुख पर हमला किया गया था। उसको लेकर हमने उसी दिन प्रिंसिपल के पास विरोध दर्ज किया था और प्रशासन से मांग की थी कि 24 घंटे के अंदर दोषियों को सजा दी जाए।”
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में आज विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ता आसनसोल रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा हुए हैं।
“यहां से हम अपनी यात्रा शुरू करेंगे और आसनसोल साउथ थाने जाएंगे। वहां हम अपनी मांग रखेंगे कि जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई हो”, कार्यकर्ता ने कहा।
इस दौरान उन्होंने जिला संयोजक ओम प्रकाश मिश्रा ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज का हमारा जो धरना प्रदर्शन और घेराव है, वो साउथ थाना पर होगा। हमने पुलिस प्रशासन और वहां के ऑफिसर इन चार्ज से मांग की थी कि 24 घंटे के भीतर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।”
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि “कॉलेज के अंदर बाहर से आकर टीएमसी और एसएफआई के लोगों ने कॉलेज के छात्रों को मारा है। इस घटना को 2 दिन हो गए हैं, 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।”
उन्होंने कहा कि “कहा जा रहा है कि उनके पीछे बड़े-बड़े लीडर हैं, चाहे टीएमसी के ही क्यों न हों, जो उनका सहयोग कर रहे हैं। विद्यार्थी परिषद यह साफ कर देना चाहती है कि उनको बख्शा नहीं जाएगा। विद्यार्थी परिषद इसका विरोध करती है और करती रहेगी। इसके बाद संगठन की ओर से आसनसोल दक्षिण थाने का घेराव किया गया और यह सवाल किया गया कि उस घटना के 48 घंटे बीत गए, फिर भी अपराधियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? इसी के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आसनसोल दक्षिण थाना घेराव किया गया।














