विपक्ष का कोई अस्तित्व नहीं, जनता की अदालत ने फैसला सुना दिया – मंत्री अग्निमित्रा पाल
1 min read
बर्नपुर :विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बर्नपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य की मंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और राज्य में उद्योग को लेकर बड़ा बयान दिया।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी लोकतांत्रिक अधिकार से अदालत जा सकता है, लेकिन ईश्वर की अदालत और लोकतंत्र की अदालत जो है, वहां बंगाल की जनता ने सबको उखाड़ कर फेंक दिया है। पीछे मुड़कर देखिए, न कांग्रेस, न सीपीएम, न तृणमूल, किसी का कोई अस्तित्व ही नहीं है। जनता के साथ धोखाधड़ी करने, जनता को ठगने से यही हाल होता है। आप अदालत जा सकते हैं, लेकिन जनता की अदालत ने अपना राय दे दिया है, आप कहीं नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा आराधना के माध्यम से सिर्फ सिंगुर ही क्यों, हर जगह उद्योग आएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बंगाल में उद्योग को लेकर बेहद एग्रेसिव भूमिका निभा रहें हैं। इसके लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GOM) बनाया गया है, जिसमें मुझे भी रखा गया है। पूरे बंगाल में लैंड पॉलिसी क्या होगी ताकि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सिर्फ नाम में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर आसानी से हो सके।
आज बाहर से इतनी सारी इंडस्ट्री आ रही है, सिर्फ देश की नहीं, विदेश से भी। आज फ्रांस से, इटली से, जर्मनी से लोग आ रहे हैं जो बंगाल में इन्वेस्ट करना चाहते हैं। इसलिए सिर्फ सिंगुर नहीं, पूरे बंगाल में ही इन्वेस्टर आ रहे हैं।














