मंत्री अग्निमित्रा पाल का बड़ा बयान कहा सरकार हर एक परिवहन कर्मी के साथ हर समस्या का किया जाएगा स्थाई समाधान
1 min read
बर्नपुर : पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री अग्निमित्रा पाल ने आज बर्नपुर में बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड में विश्वकर्मा पूजा का उद्घाटन किया दीप प्रज्वलित कर उन्होंने पूजा का उद्घाटन किया इस मौके पर यहां बड़ी संख्या में परिवहन कर्मचारी उपस्थित थे मंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा उद्यम के देवता हैं और यह बहुत आवश्यक है कि औद्योगिक क्षेत्र आसनसोल एक बार फिर से अपनी पुरानी गरिमा को वापस प्राप्त करें और वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में यही प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि चाहे बस कर्मचारी हो चाहे टैक्सी कर्मचारी या टोटो या ऑटो चालक यह सरकार हर एक परिवहन कमी के साथ खड़ी है उनकी समस्याओं का निराकरण करना चाहती है उन्होंने कहा की समस्या उत्पन्न कर उसका समाधान कर वाहवाही बटोरने का काम यह सरकार नहीं करना चाहती यह सरकार सही में हर एक समस्या का स्थाई समाधान चाहती है उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार हर प्रकार के परिवहन कर्मियों के साथ है चाहे वह बस टैक्सी टोटो ऑटो कोई भी हो उन्होंने कहा कि बंगाल को आगे ले जाने के लिए यह सरकार प्रतिबद्ध है लेकिन इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है














