मंत्री डॉ अजय पोद्दार द्वारा विश्वकर्मा पूजा पर किया गया एम्बुलेंस जनता को समर्पित
1 min read
कुल्टी :कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के मिठानी में आयोजित एक रक्तदान शिविर में मंत्री डाक्टर अजय पोद्दार ने जनता को एक एंबुलेंस प्रदान किया नारियल फोड़ कर उन्होंने एंबुलेंस को जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी वह इस इलाके के लिए कर पाये यह उनका सौभाग्य है। इस इलाके के लिए जो भी करना होगा, वह जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है। आज एक यूनिट रक्त से हम चार अलग-अलग हिस्सों में बांटकर चार लोगों की जान बचा सकते हैं।उन्होंने कहा कि सिर्फ रक्तदान ही काफी नहीं है, मरीज तक रक्त पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की भी जरूरत होती है। अगर एम्बुलेंस नहीं होगी तो पेशेंट अस्पताल तक कैसे पहुंचेगा और रक्त कैसे मिलेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने यहां एम्बुलेंस की व्यवस्था की है। विश्वकर्मा पूजा के पवित्र दिन एंबुलेंस पार्कर इस क्षेत्र के लोग काफी खुश दिखे उन्होंने मंत्री और कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के दो बार के विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार को धन्यवाद दिया














