प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया
1 min read
आसनसोल :एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर धूमधाम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है आज कांग्रेस के जिला युवा संगठन के अध्यक्ष सौभिक मुखर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है उसके शासनकाल में देश का युवा सबसे ज्यादा वंचित है। ना तो रोजगार है ना रोजगार के साधन इसलिए कांग्रेस की तरफ से इस दिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि यही वह नरेंद्र मोदी थे जिन्होंने सत्ता में आने पर वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी लेकिन नौकरियां घट रही हैं। यही वजह है कि आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रवींद्र भवन के सामने पकोड़े चाय बेचकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं उन्होंने सरकार द्वारा यूपीआई पेमेंट पर कर लगाने के सरकार के फैसले की भी निंदा की।














