प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मंत्री डॉ अजय पोद्दार के नेतृत्व में अस्पताल में हुआ सेवा संकल्प अभियान
1 min read
कुल्टी :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सेवा और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसी के तहत बराकर के रानी बंगला अस्पताल में मासिक ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री और कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने रानी बंगला अस्पताल पहुंचकर इलाजरत मरीजों के बीच फल वितरित किया। साथ ही मरीजों से बात कर उनकी शारीरिक स्थिति की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
आयोजकों की ओर से बताया गया कि ‘सेवा संकल्प’ के तहत अगले एक महीने तक कुलटी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। धार्मिक माहौल के साथ-साथ पूरे कार्यक्रम के जरिए सेवा और सामाजिक दायित्व का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनमोहन राय, राजू यादव सहित भाजपा के कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि ‘सेवा संकल्प’ के तहत अगले एक महीने तक क्षेत्र में विभिन्न जनसेवा और सामाजिक गतिविधियाँ जारी रखी जाएंगी।














