आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने ओके रोड का किया निरीक्षण प्रदूषण पर जताई चिंता
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी आज आसनसोल के रेल पार इलाके में ओके रोड में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां पर स्थानीय लोगों की शिकायत है कि इस क्षेत्र में कचरा डंप कर दिया जाता है और उसे जलाया जाता है जिससे इलाके में प्रदूषण फैलता है और लोगों को परेशानी होती है उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के जमाने में इन सब चीजों पर ध्यान नहीं दिया गया जिस वजह से यह हाल है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा विधायक ने बताया कि उन्हें पता चला है कि यहां पर कचरा फेंक फेंक कर एक तालाब को भरने का प्रयास किया जा रहा है उसे भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तालाब को अपने पूर्व अवस्था में लौटाया जाएगा और इस क्षेत्र में बच्चों के खेलने के लिए एक पार्क बनाया जाएगा। विधायक के यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया विधायक ने भी इस क्षेत्र के लोगों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि एक विधायक के तौर पर वह इस क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे














