शहर के विभिन्न रास्तों को किया गया वन वे स्थानीय लोगों ने दी प्रतिक्रिया
1 min read

आसनसोल:आसनसोल शहर को जाम वक्त करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आसनसोल शहर के हटन रोड शनी मंदिर 13 नंबर मोड मैदा कल मोड हॉस्पिटल मोड आदि इलाकों को वन वे कर दिया गया है इन रास्तों पर को नियंत्रित किया जा रहा है आज सुबह से ही पुलिस के अधिकारी और ट्रैफिक विभाग के अफसर इस नए नियम को लागू करने के लिए सड़कों पर उतरे हुए थे अचानक वन में किए जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा खासकर जो बच्चे टोटो से स्कूल जा रहे थे उनको रोके जाने से समस्या उत्पन्न हुई हालांकि पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आज क्योंकि पहला दिन है और बहुत से लोगों को इस नए नियम के बारे में जानकारी नहीं है इसलिए स्कूल के मामले में आज रियायत दी जा रही है वहीं आम लोगों का कहना था कि हॉस्पिटल जाने के लिए अगर किसी को घूम के लंबे मार्ग से जाना पड़े तो मरीज की मौत तक हो सकती है इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा। वहीं हमने देखा कि हटन रोड पर एक बुजुर्ग महिला इस वनवे किए जाने के खिलाफ बुरी तरह आग बबूला हो गई














