दो दिनों से आसनसोल बस स्टैंड पर मिनी बस की हड़ताल हुई समाप्त आसनसोल उत्तर विधायक प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ने परिवहन कर्मचारियों को दिया विधायक का संदेश
1 min read
आसनसोल :आसनसोल बस स्टैंड में पिछले दो दिनों से चल रही मिनी बसों की हड़ताल आज समाप्त हो गई बस स्टैंड पर मौजूद आसनसोल उत्तर के विधायक प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ने बताया कि बस परिवहन व्यवस्था से जुड़े मालिकों और कर्मचारीयों को बसों के परिचालन में कुछ समस्याएं आ रही थी जिस वजह से पिछले दो दिन से यह हड़ताल पर थे उनकी हड़ताल की वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इसलिए आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के संज्ञान में यह मामला जैसे ही आया उन्होंने तुरंत इस पर कार्रवाई करने का फैसला लिया आज वह विधायक के प्रतिनिधि के तौर पर आसनसोल बस स्टैंड आए हैं उन्होंने हड़ताल कर रहे परिवहन कर्मचारियों के साथ बात की उन्हें विधायक का संदेश दिया और कहा कि परिवहन कर्मचारी अपनी समस्याओं को लिखित आकार में बिंदुवार विधायक को दें। दीपक गुप्ता ने आश्वासन दिया कि वर्तमान सरकार को बने भले ही चार महीने हुए हैं लेकिन सरकार के कार्य करने का तरीका पिछली टीएमसी सरकार से बिल्कुल अलग है। पिछली टीएमसी की सरकार सिर्फ फैसले लेने में हीला हवाली करती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा जैसे ही परिवहन कर्मचारी अपनी समस्याओं को लिखित आकार में बिंदुवार विधायक को देंगे उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे।

दीपक गुप्ता ने कहा कि उन्हें खुशी है की परिवहन कर्मचारियों ने विधायक के आश्वासन का मान रखते हुए आज से अपनी हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि बहुत जल्द परिवहन व्यवस्था से जुड़े लोगों की समस्याओं का स्थाई निराकरण संभव होगा। इस मुद्दे पर दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आसनसोल साउथ ट्रेफिक गार्ड कार्यालय में साउथ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी के साथ बैठक भी हुई।














