महावीर स्थान मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव प्रारंभ
1 min read
आसनसोल :महावीर स्थान मंदिर प्रांगण में महावीर स्थान श्री गणेश पूजा समिति द्वारा इस बार 38 वें श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। पांच दिवसीय इस गणपति पूजा महोत्सव का प्रारंभ सोमवार को सुबह 10:00 बजे पूजा अर्चना के साथ किया गया। इसके उपरांत रात 8:00 बजे दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी महावीर स्थान श्री गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा शहर के विशिष्ट व्यवसायी और समाज सेवी सुब्रतो घांटी नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा शंकर चौधरी महावीर स्थान श्री गणेश पूजा समिति से जुड़े संजय जालान सहित महावीर स्थान श्री गणेश पूजा समिति के तमाम सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे यहां विधायक और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर पांच दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन किया गया। इस बारे में महावीर स्थान श्री गणेश पूजा समिति की तरफ से बताया गया कि 14 तारीख से शुरू हुआ यह महोत्सव 18 तारीख तक चलेगा इसमें प्रतिदिन पूजा अर्चना होगी भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा चंडी पाठ होगा 17 तारीख को रात 8:00 बजे से आर्ट आफ लिविंग द्वारा भजन कीर्तन खीर भोग और डांडिया का आयोजन किया जाएगा ।वहीं 18 तारीख को शाम 7:00 बजे से गणेश जी की शोभायात्रा और मूर्ति विसर्जन का आयोजन होगा समिति की तरफ से बताया गया कि प्रत्येक दिन सुबह 10:00 बजे और शाम 7:00 बजे आरती होगी तथा लड्डू तथा बुंदिया का भोग लगाया जाएगा समिति की तरफ से आसनसोल वासियों को गणपति बप्पा के इस महोत्सव में सम्मिलित होने और उनका आशीर्वाद लेने का अनुरोध किया गया














