*गौ माता के परम उपासक संत शिरोमणि स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज का आसनसोल आगमन 15 सितंबर को*
1 min read

आसनसोल :धर्म नगरी आसनसोल में गौ भक्तों के लिए हर्ष का अवसर है। गो सम्मान आवाहन अभियान के प्रमुख संतों में से एक, संत शिरोमणि श्री स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज का पावन आगमन आसनसोल में होने जा रहा है।
जिनका सम्पूर्ण जीवन गौ माता की सेवा, रक्षा और संवर्धन के लिए समर्पित है, ऐसे तपस्वी संत का आगमन 15 सितंबर 2026, सोमवार शाम 7:00 बजे श्री श्याम मंदिर, आसनसोल में होगा।
महाराज जी पिछले कई दशकों से देशभर में गौ-रक्षा, गौ-संवर्धन और भारतीय संस्कृति में गौ माता के महत्व को लेकर जन-जागरण कर रहे हैं। उनके प्रवचन में गौ-सेवा के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर विशेष प्रकाश डाला जाता है। इस अवसर पर गो सम्मान आवाहन अभियान के तहत गौ माता के सम्मान, गौ-आधारित अर्थव्यवस्था और युवा पीढ़ी को गौ-संस्कृति से जोड़ने पर विशेष चर्चा होगी।
आयोजन समिति ने आसनसोल, रानीगंज, जामुड़िया, बराकर सहित पूरे शिल्पांचल के सभी गौ भक्तों, श्याम प्रेमियों और धर्म प्रेमी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संत के दर्शन और आशीर्वचन का लाभ लें।














