*ईसीएल की जन-औषधि केंद्र की सुविधा आम जनता को भी मिलेगी, एक महीने में लिया जाएगा फैसला
1 min read
आसनसोल :ईसीएल द्वारा शुरू किए गए अमृत फार्मेसी प्रोजेक्ट को लेकर ईसीएल के सीएमडी ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ये जो अमृत फार्मेसी प्रोजेक्ट है, ये प्रोजेक्ट सिर्फ अभी दो जगह पर शुरू किया गया है। इसमें हम लोग देखेंगे कि कितने लोग आते हैं होता है। अगर लोगों को बहुत ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ता है, तो हम लोग इसे और भी जगहों पर खोलने के लिए कहेंगे।
उन्होंने कहा कि अगर एक जगह पर रश हो गया और मैनेज नहीं हो रहा है तो हम दो सेंटर और खोलेंगे। ईसीएल का यह प्रोजेक्ट है, इसे जरूरत के हिसाब से आगे और भी विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये सुविधा आम पब्लिक को भी आराम से मिलेगी। हाँ, अभी तुरंत तो अभी नहीं सोचा है, लेकिन हम पहले अपना डिस्पेंसेशन देख लें कि डेली कितना होता है। ईसीएल का कितना है, उसके बाद एक महीने के अंदर हम लोग इसका निर्णय ले लेंगे।उन्होंने कहा कि हमें आम पब्लिक को देने में कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि वो भी हमारे आस-पास के लोग रह रहे हैं। उनको भी अगर अच्छी दवाई कम कीमत पर मिलेगी तो इसमें बुराई क्या है। तो आज ये निर्णय नहीं है, लेकिन जल्दी हम लोग इसको देख लेंगे। क्योंकि पहले देखना पड़ेगा कि कितनी भीड़ होती है, ऐसा ना हो कि हमारे ही लोग इसमें वेटिंग में बैठे रह जाएं और वेटिंग टाइम बढ़ जाए।














