हटन रोड यूथ क्लब गणेश पूजा पंडाल का किया विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने उद्घाटन जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य रहे उपस्थित
1 min read
आसनसोल आसनसोल के हटन रोड इलाके में हर साल की तरह इस साल भी यूथ क्लब द्वारा गणेश पूजा का आयोजन किया गया है इस बार यह गणेश पूजा अपने सातवें वर्ष में प्रवेश कर रही है। आज इस गणेश पूजा का उद्घाटन किया गया कार्यक्रम में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी आसनसोल सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य बाराबनी के विधायक अरिजित राय भाजपा मंडल दो अध्यक्ष सुदीप चौधरी स्थानीय भाजपा नेता अजय यादव समाजसेवी कुलदीप सिंह दुर्गेश नागी के अलावा क्लब के तमाम सदस्य और अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे फीता काटकर और दीप जलाकर उद्घाटन किया गया इस मौके पर विशिष्ट आदतों को सम्मानित किया गया रह रहकर यहां गणपति बप्पा मोरिया के नारे गूंज रहे थे। गणेश पूजा उत्सव के दौरान यूथ क्लब द्वारा बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता गायत्री मंत्र प्रतियोगिता जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा गणेश पूजा उत्सव के समापन और विसर्जन के बाद खिचड़ी भोग का भी आयोजन किया जाता है।














