ऑपरेशन सतर्क की तरफ से आसनसोल मंडल आरपीएफ द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई ,एक गिरफ्तार
1 min read
आसनसोल :बुधवार को आसनसोल एवं जसीडीह स्टेशनों पर सघन जांच के दौरान, आसनसोल मंडल की आरपीएफ ने 1 व्यक्ति को हिरासत में लिया और 120 बोतल अवैध शराब (25.21 लीटर) जिसका मूल्य 22,710/- रुपये है, को जब्त किया। उक्त शराब को अवैध रूप से बिहार (शराबबंदी राज्य) ले जाया जा रहा था। जब्त शराब और हिरासत में लिए गए व्यक्ति को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपी/आबकारी विभाग को सुपुर्द किया गया। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि आसनसोल मंडल आरपीएफ रेलवे के माध्यम से प्रतिबंधित सामग्री की अवैध तस्करी को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।














