आपरेशन नन्हे फ़रिश्ते के तहत आरपीएफ आसनसोल मंडल ने 6 नाबालिग बच्चों को बचाया
1 min read
आसनसोल : बुधवार को जसीडीह रेलवे स्टेशन एवं ट्रेन में गहन जाँच एवं निगरानी के दौरान आरपीएफ पोस्ट जसीडीह के अधिकारी एवं स्टाफ ने बिना अभिभावक के यात्रा कर रहे 6 नाबालिग लड़कों को बचाया।
पूछताछ में पता चला कि बच्चे काम की तलाश में यात्रा कर रहे थे। सभी बच्चों को सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट जसीडीह लाया गया एवं चाइल्ड हेल्पलाइन, देवघर को सूचित किया गया।
मेडिकल जाँच एवं सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद सभी 6 नाबालिग लड़कों को आगे की देखभाल, परामर्श एवं पुनर्वास हेतु नियमानुसार चाइल्ड हेल्पलाइन, देवघर को सुपुर्द किया गया। आरपीएफ सुत्रों के मुताबिक रेलवे से यात्रा करने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ, आसनसोल मंडल प्रतिबद्ध है।














