*कुल्टी के 12 नंबर लोको लाइन में जल संकट, बीएन सहाय प्राइमरी स्कूल के बच्चे भी परेशान*
1 min read
*कुल्टी –* कुल्टी कारखाना क्षेत्र के 12 नंबर लोको लाइन में पानी की भारी किल्लत को लेकर स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेता रवि यादव के नेतृत्व में कुल्टी कारखाना के सीजीएम से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान बताया गया कि लोको लाइन क्षेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, जिसका सबसे ज्यादा असर वहां स्थित बीएन सहाय प्राइमरी स्कूल पर पड़ रहा है। स्कूल में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं, 12 साल तक की बच्चियां वहां पढ़ती हैं, लेकिन स्कूल में पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है और बाथरूम में भी पानी नहीं है। रवि यादव ने ने सीजीएम से अनुरोध किया कि जब तक म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की ओर से जलापूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक अस्थायी रूप से कुल्टी कारखाना की ओर से स्कूल लाइन में पानी का एक कनेक्शन दे दिया जाए।
इस पर सीजीएम सर आश्वासन दिया है कि वे इसकी जांच कराएंगे और अगर संभावना बनी तो बहुत जल्द वहां पानी का कनेक्शन दे दिया जाएगा।














