आसनसोल नगर निगम के सैनेटरी डिपार्टमेंट की तरफ से रानीगंज में खाद्य पदार्थ बेचने की दुकानों पर प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर अभियान
1 min read
रानीगंज :आसनसोल कॉरपोरेशन के सैनिटरी डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर के नेतृत्व में मंगलवार को रानीगंज शहर के कई दुकानों में, खासकर खाद्य पदार्थ बेचने वाली इन दुकानों में किस तरह का प्लास्टिक इस्तेमाल किया जा रहा है, यह जांचने के लिए विशेष निगरानी चलाई गई। अधिकारियों ने बताया कि 1 सितंबर से ही वे इस तरह के कार्यक्रम चला रहे हैं। जो दुकानदार उनके नियम नहीं मानते थे, उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है। भविष्य में सही पैकेजिंग व्यवस्था रखकर खाद्य पदार्थ आपूर्ति करने के लिए कहा गया है। पता चला है कि लगातार इस तरह के कार्यक्रम चलाने से रानीगंज इलाके में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल काफी कम हुआ है। लेकिन कई लोगों का सवाल है कि ये सारे प्लास्टिक जहाँ बन रहे हैं, उन कारखानों को बंद क्यों नहीं किया जा रहा। हालांकि कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि इनका इस्तेमाल कम होते-होते बंद हो जाएगा तो कारखाने भी अपने आप बंद हो जाएंगे। इसलिए प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने से समाज और पर्यावरण प्रदूषण से बचेगा, लोगों की शारीरिक स्थिति ठीक रहेगी, साथ ही अवैध प्लास्टिक के कारखाने भी बंद हो जाएंगे। आसनसोल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि दो महीने पहले से ही लगातार प्रचार चलाया गया है। 125 माइक्रोन से नीचे के प्लास्टिक का इस्तेमाल प्रतिबंधित किया गया है, इसलिए जहाँ भी इस तरह के प्लास्टिक का इस्तेमाल देखा जा रहा है, वहाँ जुर्माना लगाया जा रहा है। भविष्य में जुर्माने के साथ और भी सजा के बारे में सोचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई मामलों में मोटे जुर्माने की बात भी है।














