*शहर के प्रख्यात समाजसेवी और व्यवसायी विनोद केडिया का देहांत,व्यापारी वर्ग में शोक की लहर*
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाज सेवी और व्यवसायी विनोद केडिया का आज देहांत हो गया। उनके देहांत पर आसनसोल के सभी वर्गों के लोगों ने अपना दुख जाहिर किया खासकर व्यापारी समाज में शोक की लहर दौड़ गई। आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के आजीवन सदस्य एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री विनोद केडिया जी के निधन पर आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स परिवार अपनी गहरी संवेदना एवं श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

विनोद केडिया जी सदैव व्यवसाय एवं व्यवसायियों के हितों की बात पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सभी के सामने रखते थे। व्यवसाय जगत के प्रति उनका समर्पण, उनका सहयोग और उनका मार्गदर्शन हमेशा स्मरणीय रहेगा।
उनके निधन से आसनसोल के व्यवसायिक जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी और आने वाले दिनों में भी आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स परिवार उन्हें सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करता रहेगा। आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से प्रार्थना की गई कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।














