*समीर ऑटोमोबाइल्स में शिक्षक दिवस का जश्न, मेंटर्स को किया सम्मानित*
1 min read
*आसनसोल:* समीर ऑटोमोबाइल्स (होंडा शोरूम) में शिक्षक दिवस बड़े ही सम्मान और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर शोरूम प्रबंधन ने अपने वरिष्ठ मेंटर्स और गाइड का फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मान किया और केक काटकर जश्न मनाया। पूरे स्टाफ ने मिलकर उन सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया जो हमें रोज़मर्रा के जीवन में ज्ञान और सही राह दिखाते हैं।
शोरूम के अंदर ही आयोजित इस छोटे से कार्यक्रम में सभी स्टाफ मेंबर्स मौजूद रहे। प्रबंधन ने कहा कि शिक्षक सिर्फ स्कूल में ही नहीं होते, बल्कि जीवन के हर मोड़ पर हमें सिखाने वाले हर व्यक्ति एक शिक्षक होता है। इस अवसर पर समीर ऑटोमोबाइल्स के मालिक सलीम खान ने कहा कि वह शिक्षक की ही होते हैं जो हमें अच्छे बुरे का अंतर समझाते हैं हमारे जीवन को एक दिशा प्रदान करते हैं इसलिए शिक्षक दिवस पर समीर ऑटोमोबाइल्स शोरूम में इस कार्यक्रम को आयोजित कर उन्हें बहुत गर्व का एहसास हो रहा है।उन्होंने कहा कि आज शिक्षकों को सम्मानित कर वह अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारे देश में शिक्षकों के सम्मान की बहुत पुरानी परंपरा है और अगर हमारे देश को आगे चलकर विश्व में और अग्रणी स्थान प्राप्त करना है तो शिक्षकों को हमारे समाज में और ज्यादा सम्मान देने की आवश्यकता है क्योंकि शिक्षक ही देश के भविष्य के निर्माता है














