समाजसेवी फिरोज खान (FK) ने मंदारमणि में पर्यटक परिवार से कथित मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय और पश्चिम बंगाल पुलिस में दर्ज कराई शिकायत*
1 min read

आसनसोल :समाजसेवी एवं इंडो युजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन फिरोज खान (एफके) ने पूर्वी मेदिनीपुर मंदारमणि के एक बीच रिसार्ट में एक पर्यटक परिवार के साथ कथित मारपीट की घटना को गंभीर बताते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री कार्यालय और पश्चिम बंगाल पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, पार्किंग को लेकर हुए एक छोटे विवाद के बाद रिसॉर्ट के कर्मचारियों द्वारा पर्यटक परिवार के सदस्यों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। मामले में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग/वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी कथित दुर्व्यवहार और मारपीट की बात सामने आई है। घटना से संबंधित वीडियो और खबरें मीडिया एवं सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं।
फिरोज खान (एफके) ने अपनी शिकायत में उचित एफआईआर/केस दर्ज करने, घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान करने, उपलब्ध वीडियो/सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्यों की जांच, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच तथा दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पश्चिम बंगाल पुलिस में दर्ज शिकायत में ये मांगें रिकॉर्ड पर हैं।
इसके साथ ही उन्होंने संबंधित रिसार्ट के लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन को रद्द करने के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा उचित कार्रवाई की भी मांग की है, ताकि पर्यटकों के खिलाफ हिंसा के मामलों में कड़ा संदेश जाए।
इस मामले में पुलिस शिकायत 6 सितंबर 2026 को पुर्व मेदिनीपुर जिले के मंदारमनी कोस्टल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दर्ज हुई है।
फिरोज खान (एफके) ने कहा, “पर्यटकों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। ऐसी घटनाओं पर त्वरित और सख्त कार्रवाई से पश्चिम बंगाल आने वाले पर्यटकों का विश्वास और मजबूत होगा।”














