*आविष्कर हॉस्पिटल द्वारा कुमारडुबी पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 150 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*
1 min read
कुमारडुबी: आसनसोल के प्रतिष्ठित आविष्कर हॉस्पिटल की ओर से मानव सेवा को लेकर लगातार पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आज कुमारडुबी पंचायत के रहमतनगर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में क्षेत्र के लगभग 150 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कराई। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार, सर्दी-खांसी, महिलाओं से जुड़ी समस्याएं और सामान्य शारीरिक जांच की सुविधा प्रदान की गई।इस अवसर पर आविष्कर हॉस्पिटल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. स्वाती विश्वास और डॉ. जाहिदा फिरदौस मुख्य रूप से मौजूद रहीं। दोनों डॉक्टरों ने बारी-बारी से मरीजों की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। डॉ. स्वाती विश्वास ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को समय पर सही इलाज नहीं मिल पाता है, इसलिए ऐसे शिविरों का उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सेवा लोगों के द्वार तक पहुंचे। वहीं डॉ. जाहिदा फिरदौस ने महिलाओं को नियमित जांच और साफ-सफाई के प्रति विशेष सलाह दी।
पंचायत के स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना है कि निजी अस्पतालों में फीस ज्यादा होने के कारण गरीब लोग इलाज नहीं करा पाते, ऐसे में आविष्कर हॉस्पिटल का यह निःशुल्क शिविर उनके लिए काफी मददगार साबित हुआ।
आयोजकों ने बताया कि आविष्कर हॉस्पिटल भविष्य में भी आसनसोल और आसपास के पंचायत क्षेत्रों में इस तरह के जन-कल्याणकारी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा।














