आसनसोल :आसनसोल के सेन रेले रोड इलाके में स्थित एक निजी नशा मुक्ति केंद्र के खिलाफ दो दिन पहले यह आरोप लगाया गया था की नशा मुक्ति केंद्र के अधिकारी वहां पर रहने वाले व्यक्तियों को जबरदस्ती रोके रखे हुए हैं। नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए आए व्यक्तियों ने आरोप लगाया था कि उनको नशा मुक्ति केंद्र के अधिकारियों द्वारा जबरदस्ती रोक कर रखा गया है इनमें कुछ महिलाएं भी थी। इस घटना के मीडिया में सामने आने के बाद आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर डॉक्टर प्रणव कुमार खुद निरीक्षण के लिए वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र के खिलाफ यह शिकायत मिली थी जिसकी जांच करने के लिए वह आए हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जिन व्यक्तियों ने शिकायत की थी वह सभी बालिग हैं ऐसे में उनको कहीं पर रखने के लिए उनकी अनुमति की आवश्यकता पड़ती है इस वजह से यह जांच की जा रही है कि क्या उनको यहां रखने के लिए उनकी अनुमति ली गई थी या नहीं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र के खिलाफ जो भी आरोप लग रहे हैं उन सब आरोपों की जांच जारी है