शराब की तस्करी के आरोप में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग के अधिकारियों ने आज तीन व्यक्तियों को शराब की तस्करी के आरोप में हिरासत में ले लिया इन पर आरोप है कि यह आसनसोल के सतईशा इलाके में एक होटल से शराब लेकर बिहार के नवादा जा रहे थे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टोटो को जब्त किया जिसमें शराब की बोतलें बोरे में रखी हुई थी। पुलिस ने इस घटना में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है उन्होंने कैमरे पर स्वीकार किया वो एक निजी होटल से यह सारा सामान लेकर बिहार के नवादा जाने का प्रयास कर रहे थे जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पास इसे ले जाने के कागजात हैं तो उन्होंने कहा कि उनके पास कोई दस्तावेज नहीं है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है














