shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल तथा पार्वती टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल द्वारा हुआ शिक्षक दिवस का आयोजन

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के एसबी गोराई रोड इलाके में स्थित पार्वती हॉल में आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल तथा पार्वती टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल की तरफ से संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर यहां आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन सचिन राय डायरेक्टर मीता राय उपस्थित थे। इसके अलावा यहां आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल तथा पार्वती टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। इसके अलावा रास्ते के मास्टर दीप नारायण नायक भी यहां मौजूद थे। सबसे पहले सभी विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जिनके जन्मदिन के मौके पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया इसके उपरांत सभी विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल तथा पार्वती टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल के अध्यापकों द्वारा शिक्षक दिवस के महत्व पर रौशनी डाली गई शिक्षक दिवस का हमारे जीवन में खासकर नई पीढ़ी के जीवन में क्या महत्व है और बतौर शिक्षक बदलते समय के साथ-साथ किन चीजों को अपनाने की जरूरत है इस पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। वहीं सचिन राय ने अपने वक्तव्य में आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के इतिहास के बारे में बताया और कहा कि शिक्षक दिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन करके वह अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं क्योंकि शिक्षक ही समाज के निर्माता होते हैं और आज शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के बीच इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर पाने पर उन्हें बेहद खुशी हो रही है उन्होंने आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल और पार्वती टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल के शिक्षकों को धन्यवाद दिया और उन्हें और बेहतर करने का आव्हान किया। वहीं स्कूल की डायरेक्टर मीता राय ने कहा कि आज से 26 साल पहले जब आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल ने अपने सफ़र की शुरुआत की थी तब शायद ही किसी को भरोसा था कि यह स्कूल सिर्फ 25 सालों में इतना विशाल रूप धारण कर लेगा लेकिन यह संभव हुआ स्कूल से जुड़े सभी शिक्षकों कर्मचारियों और विद्यार्थियों के प्रयासों से उन्होंने कहा कि आज वह जब कहीं जाते हैं और अचानक कोई युवा जाकर उनके पैर छूता है और कहता है कि उसने आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल से पढ़ाई की है और आज वह एक ऊंचे पद पर कार्यरत है तो यह जानकर उन्हें अपना जीवन सार्थक महसूस होता है। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सचिन राय ने कहा कि शिक्षक दिवस का महत्व हम सब के जीवन में बहुत ज्यादा है और आज इस पवित्र दिन पर इस कार्यक्रम का आयोजन करके वह अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page