मंत्री अग्निमित्रा पाल ने 75 नंबर वार्ड में किया जनता दरबार का आयोजन बड़ी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित
1 min read

बर्नपुर :आसनसोल नगर निगम के 75 नंबर वार्ड के अंतर्गत 8 नंबर बस्ती इलाके में आज मंत्री अग्निमित्रा पाल की ओर से जनता दरबार आयोजित किया गया। यहाँ बड़ी संख्या में इस इलाके के लोग मौजूद थे और उन्होंने मंत्री अग्निमित्रा पाल के मंत्रालय से संबंधित अपने इलाके की सभी असुविधाएं मंत्री के सामने रखीं। मंत्री अग्निमित्रा पाल ने उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं को दर्ज किया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि वह संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके यथाशीघ्र संभव इन समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगी। दुसरी तरफ यहाँ मंत्री को अपने बीच पाकर इलाके की महिलाओं ने अन्नपूर्णा भंडार को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अन्नपूर्णा भंडार के लिए आवेदन करने के बावजूद उन्हें अभी तक पैसे नहीं मिले हैं। इसको लेकर मंत्री के सामने उन्होंने अपना गुस्सा जताया। हालांकि मंत्री अग्निमित्रा पाल ने महिलाओं को बताया कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, फिर भी उन्होंने स्थानीय एक बीजेपी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी ताकि जो योग्य महिलाएं अन्नपूर्णा नहीं पा सकी हैं, उनकी मदद की जा सके।














